Big StoryRAIPUR

चेंबर चुनाव : चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने शिवराज भंसाली से की मुलाकात, मनोनयन पत्र सौंपा


रायपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिवराज भंसाली से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनयन संबंधी पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव ने संयुक्त रूप से बताया, 23 जुलाई को चैंबर कार्यकारिणी समिति की बैठक में चैंबर चुनाव-2024 को चुनाव कराने शिवराज भंसाली को सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है। चैंबर चुनाव के लिए उनसे चर्चा के बाद उन्होंने अपनी स्वीकृति दी। बुधवार को उनसे मुलाकात कर मनोनयन पत्र दिया गया।
इस अवसर पर चैंबर सलाहकार मगेलाल मालू, संजय रावत, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, मनमोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश भंसाली, मंत्री जितेंद्र गोलछा जैन, जयराम कुकरेजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button