Big StoryState

संदीप कुमार साहू को मानव विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि

रायपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैदान गढ़ी नई दिल्ली ने संदीप कुमार साहू को मानव विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की | उनके शोध का विषय ’कमार जनजाति में आजीविका के साधन का मानवशास्त्रीय अध्ययन छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के विशेष संदर्भ में उन्होंने अपना शोध डॉ मीटू दास (शोध पर्यवेक्षक) एवं प्रो. लक्ष्मी सिन्हा (शोध सह पर्यवेक्षक) के निर्देशन में पूर्ण किया | प्रो. के अनिल कुमार ने बाह्य परीक्षक के रूप में मौखिक परीक्षा ली | उन्हें कमार जनजाति के सामाजिक–सांस्कृतिक, आर्थिक पक्षों का आजीविका के साधन में पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया | उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता श्रीमती खेलीबाई साहू, पिता श्री खेलावन राम साहू एवं अपनी धर्म पत्नी श्रीमती टिकेश्वरी साहू व पुत्र जयंत साहू तथा गुरुजनों और साथियों को दिया |


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button