Big StoryCity

राज्योत्सव : बॉलीवुड सिंगर सुश्री नीति मोहन पहुंची रायपुर, कहा- जय जोहार जय छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुश्री नीति मोहन 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचीं। आज शाम हो वह अपने शानदार गायन की प्रस्तुती देगीं। अपनी प्रस्तुती देने से पहले दाेपहर को एक प्रेसवार्ता की। जिसकी शुरुआत उन्होंने जय जौहार बोलकर की। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राजोत्सव के इस खास मौके पर आने के लिए मैं बहुत ही उत्सुक थी। खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ चौबीस वर्ष की यात्रा पूरी कर चुका है मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ। इस अवसर पर जनसंपर्क संचालक अजय कुमार अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ टूरिज्म के एमडी विवेक आचार्य विशेष रूप से उपस्थित थे।



इस दौरान उन्होंने अपनी मनपसंद गीत गाकर सुनाए

नैनों वाले ने
नैनों वाले ने छेड़ा मन का प्याला
छलकाई मधुशाला
मेरा चैन रैन नैन
अपने साथ ले गया
नैनों वाले ने…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button