Big StorykankerState

राज्योत्सव-2024 का आयोजन 05 को, सांसद भोजराज नाग होंगे मुख्य अतिथि

कांकेर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार 05 नवम्बर को एक दिवसीय राज्योत्सव-2024 का आयोजन शासकीय नरहरदेव विद्यालय मैदान में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेण्डी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला और नगरपालिका कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर मौजूद रहेंगी। राज्योत्सव के तहत मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके अलावा शाम 06 बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही म्युजिकल गु्रप कांकेर, अकॉर्डियन वादन रायपुर सहित अन्य कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button