CityRAIPUR NEWS TERMINAL DESK

Raipur Crime,सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

सिलतरा पुलिस का देर रात बड़ा अभियान, 17 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई


गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजी-मारपीट में संलिप्त लोगों पर कसा शिकंजा, गुंडा बदमाश के घर दबिश में 25 पौवा देशी शराब जब्त

रायपुर, 30 अगस्त 2026। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में थाना सिलतरा पुलिस ने 29 अगस्त की दरमियानी रात क्षेत्र में सक्रिय एवं पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजी, मारपीट, छीनाझपटी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लोगों की निगरानी की गई। साथ ही अवैध शराब और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर भी पुलिस ने विशेष नजर रखी।

गुंडा बदमाश के घर दबिश, पत्नी के कब्जे से शराब बरामद

रात्रिकालीन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गुंडा बदमाश राजेश सिसोदिया के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसकी पत्नी देवकी सिसोदिया के कब्जे से 25 पौवा शोले देशी मदिरा बरामद हुई।पुलिस ने शराब को जब्त कर महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।फरार आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाईअभियान के दौरान पुलिस ने धारा 173(8) दंड प्रक्रिया संहिता के प्रकरण में फरार आरोपी टिकेश्वर निषाद उर्फ ऑटो, निवासी ग्राम धनेली के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

17 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान पूर्व में मारपीट, चाकूबाजी, छीनाझपटी और संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे कुल 17 व्यक्तियों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, के खिलाफ धारा 170, 126 एवं 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और क्षेत्र में आम लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल मजबूत करना है।आगे भी जारी रहेगा अभियानपुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध व असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के रात्रिकालीन अभियान आगे भी जारी रहेंगे। आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों तथा अवैध शराब और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में की गई। अभियान में सउनि कौशल मिर्झा, सउनि वर्मा, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक रागिनी दिनकर, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा, प्रधान आरक्षक कपिल चंद्रवंशी, आरक्षक अर्जुन डहरिया, आरक्षक मुकेश जांगड़े, आरक्षक नवीन निर्मलकर एवं आरक्षक डिगेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button