CityRAIPUR

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा

एक रात में 62 वाहन चालकों पर कार्रवाई9 प्रमुख चौक-चौराहों पर चला विशेष अभियान, ब्रीथ एनालाइजर जांच में 51 चालक नशे में मिले; 2026 में अब तक 3,957 मामलों में कार्रवाई


रायपुर, 30 अगस्त 2026। सड़क हादसों पर लगाम लगाने और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाया। 30 अगस्त की रात शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाकर कुल 62 वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों और यातायात जवानों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं।

इस दौरान आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई।51 चालक नशे की हालत में मिलेजांच के दौरान 51 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनमें 44 कार, 4 टाटा एस पिकअप, 2 ट्रक/टैंकर और 1 बस चालक शामिल हैं। पुलिस ने सभी संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की।साल 2026 में अब तक 3,957 मामलों पर कार्रवाईयातायात पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 3,957 प्रकरणों में कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक की निर्णय लेने की क्षमता, प्रतिक्रिया का समय और वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका काफी बढ़ जाती है।इसी को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

डीसीपी ट्रैफिक ने की अपील डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने नागरिकों से अपील की है कि शराब अथवा किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। जरूरत पड़ने पर टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन या परिवार के किसी सदस्य की मदद लें।उन्होंने कहा कि नशे में वाहन नहीं चलाना केवल अपनी ही नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जिंदगी की सुरक्षा के प्रति भी जिम्मेदारी है। यातायात पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button