Big StoryCSCSSports

रायगढ़ लायंस की रोमांचक जीत, सरगुजा टाइगर्स को 1 रन से हराया

रायपुर।  छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में शुक्रवार को दूसरे मैच में रायगढ़ लायंस ने सरगुजा टाइगर्स को 1 रन से रोमांचक मुकाबले में मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायगढ़ लायंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से आदित्य सिंह ने 55 रन और ऋषभ तिवारी ने 43 रन की अहम पारियां खेलीं। जवाब में सरगुजा टायगर्स की टीम 20 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। सरगुजा की ओर से आशुतोष सिंह ने 39 और आनंद राव ने 29 रन बनाए। रायगढ़ की ओर से लव्यम राजपूत और आयुष ठाकुर ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button