Big StoryCSCSSports

CCPL-2 : रायपुर रायनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खिताबी भिड़ंत आज


रविवार 15 जून शाम 5 बजे से शुरू होगा फाइनल मैच



रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे सीजन का खिताबी मुकाबला आज शाम 5 बजे रायपुर रायनोज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। इससे पहले शनिवार 14जून को पहला सेमीफाइनल रायपुर रायनोज और बिलासपुर बुल्स के बीच खेला गया। मुकाबले में रायपुर रायनोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। बिलासपुर बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष साहू ने 29 रन और शुभम मौर्य ने 23 रन जोड़े। रायपुर के गेंदबाज गौरव चतुर्वेदी ने 2 विकेट हासिल किए।
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर रायनोज की टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई। अमित यादव ने मात्र 25 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 65 रन बनाए, जबकि कप्तान अमनदीप खरे ने नाबाद 51 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाई। रायपुर ने 11.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रायपुर रायनोज ने लगातार दूसरे वर्ष सीसीपीएल फाइनल में प्रवेश किया है।


राजनांदगांव पैंथर्स ने किया बस्तर बायसंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह


दूसरा सेमीफाइनल राजनांदगांव पैंथर्स और बस्तर बायसंस के बीच खेला गया। राजनांदगांव पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बस्तर की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। टीम की ओर से संगीत सोनी ने 40 गेंदों पर 61 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली, जबकि राहुल प्रधान ने 37 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव की ओर से अजय मंडल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, वहीं देव आदित्य सिंह को 2 विकेट मिले। जवाब में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजनांदगांव पैंथर्स ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बना लिए और मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम के कप्तान अजय मंडल ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए मात्र 34 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। आशीष डहरिया ने 31 गेंदों पर 51 रन बनाए। इस जीत के साथ राजनांदगांव पैंथर्स ने सीसीपीएल 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
आशीष को मिला मोस्ट सिक्सेस का अवार्ड
मैच के समापन के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच और मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button