Big StoryState

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में लगी फोटो प्रदर्शनी

रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा भी अपने शीर्ष नेता के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी तस्वीरों और उनके राजनीतिक जीवन की तस्वीरों से सुसज्जित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका उद्घाटन कर प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ी तस्वीरों वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के साथ ही नरेंद्र मोदी के चित्र वाली विशाल रंगोली भी बनाई गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री का पूरा जीवन, देश को समर्पित रहा है उनके कार्य आज भारत के हर व्यक्ति को प्रेरणा देते है। उनकी सालो साल की सेवा से प्रेरित होकर ही उनके जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जाता है। इस दौरान अलग अलग सेवा कार्य किए जाते है। फोटो प्रदर्शनी कार्यक्रम के संयोजक अवधेश चंदेल ने प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन अपने आप में प्रेरणा से ओतप्रोत है। उनके जीवन काल में बाल्यकाल से लेकर आज तक उनके निजी जीवन और राजनैतिक जीवन से संबंधित विभिन्न आयामों को हमारे द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया है।


प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित फोटो प्रदर्शनी में विशेष रूप से संगठन महामंत्री श्री पवन साय , विधायक मोतीलाल साहू प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , रामू रोहरा , प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा , ललित चंद्राकर , किशोर महानंद , दीपक मस्के, नरेश गुप्ता , रविंद्र ठाकुर , सुभाष तिवारी , जे. पी. शर्मा , अमरजीत छाबड़ा , उमेश घोरमोड़े , नलीनेश ठोकने और सुनील पिल्लई,गौरी शंकर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button