Big StoryCity

मोदी की विकासकारी नीतियों पर ओडिशा की जनता को पूर्ण विश्वास : पुरंदर मिश्रा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ओडिशा के कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अभिनव पंडा एवं नुवापाड़ा और जूनागढ़ विधानसभा के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में शामिल हुए। विधायक पुरंदर मिश्रा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा की जनता को मोदी की नीतियों एवं विकास कार्यां पर पूर्ण भरोसा है। यही कारण है कि देश की जनता के साथ ओडिशा की जनता भी उन्हे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हैं। वर्तमान में ओडिशा में एक ऐसी गूंगी बहरी सरकार चल रही है जिसे गांव की जनता, मजदूर वर्ग, पिछड़े लोगों से कोई मतलब नहीं है। आज ओडिशा में पढ़े लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और यह सरकार शांत बैठी हुई है, जिसे सबक सिखाना जरूरी हो गया है।



विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर 3100 रुपए में धान खरीदी एवं सुभद्रा योजना के तहत हर महिला को 3000 की राशि प्रति माह सरकार देगी। भाजपा के डबल इंजन की सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए वचनबद्ध है क्यों कि यहां की जनता को अच्छे से पता है कि राज्य का तेज गति से विकास केवल पीएम मोदी और भाजपा की सरकार कर सकती है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ओडिशा में इस बार परिवर्तन तय है। 
इस कार्यक्रम के दौरान आरंग विधायक, गुरू खुशवंत साहेब, बस्तर राजपरिवार के कमल चंद्र भंजदेव और भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही उपस्थित रहे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button