gharghoda

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. बीएसपी महाविद्यालय घरघोड़ा में पौध रोपण कार्यक्रम संपन्न

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में डॉ सुशील कुमार एक्का कार्यक्रम समन्वयक (शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़) एवं भोज राम पटेल जिला संगठन शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार पंडा जी के संरक्षण में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मार्गदर्शन एवं एस. एल. साहू (कार्यक्रम अधिकारी रासेयो) के कुशल नेतृत्व में आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



आज पूरा विश्व जिस तरह से ग्लोबल वार्मिग से जूझ रहा है ये सभी को ज्ञात है।आज हमारा पर्यावरण गर्म एवं प्रदूषित हो रहा है ऐसे में आज हम सबकी जिम्मेदारी है की एक एक पेड़ अवश्य लगाएं ।आइए आज हम सभी संकल्प ले की पौध रोपण से लेकर संवर्धन एवं सरक्षण तक का।यह महाविद्यालय प्रारंभ से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का अच्छा से निर्वहन कर रहा है और सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की एवं एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के कर कमलों से पौध रोपण किया गया

जिसमें आज हमारे महाविद्यालय के सहा. प्राध. अजय कुमार मिश्रा सर का जन्म दिन पर महाविद्यालय परिसर में लीची, एवं अमरूद ,कटहल आदि के पौधे रोपित उनके द्वारा किया गया ,सभी को अपने जन्मदिन एवं अपने माता पिता के नाम से अवश्य ही एक पौधा रोपित करने के लिए प्रेरित किए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से श्रीमती चंद्रकांता साव,रामप्यारे सूर्यवंशी, तारा गुप्ता, दुर्गेश स्वर्णकार , दीपक सिंह ठाकुर, वरिष्ठ स्वयं सेवक बोधराम चौहान कनिष्ठ स्वयं सेवकों में पवन ,पूनम,निखिल,अंकित, बीसीए द्वितीय सेमेस्टर से रुपेश, सुनीता, पूजा, शीतल, सीमा, पुष्पा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।इस कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए समिति सदस्य श्री विजय डनसेना ने सभी का उत्साहवर्धन किए और भविष्य में ऐसी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होता रहे एवं सभी को शुभ कामनाएं दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button