Big StoryCity

विधायक मोतीलाल साहू ने तीन वार्डों में 4 करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर। जोन 1 क्षेत्र के वार्ड नंबर 3, 4 एवं 5 में कई नए विकास कार्य होंगे। इन कार्यों के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने शनिवार को इन वार्डों में श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर नए विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे के साथ वार्डों के पार्षद सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। नगर निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में सबसे ज्यादा राशि 2 करोड़ 35 लाख रुपए कबीर दास वार्ड नंबर-3 को मिला है। इसी प्रकार यतियतनलाल वार्ड 4 को 1 करोड़ 80 लाख रुपए एवं बंजारी माता मंदिर वार्ड 5 के लिए 53 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button