Big StorySports

महिला प्रीमियर लीग : BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस दिन मुंबई और दिल्ली के बीच होगी पहली भिड़ंत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस साल होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग (WPL) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आज से ठीक एक महीने बाद 23 फ़रवरी को महिला आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.


दिल्ली और मुंबई के बीच खेला जाएगा उद्घाटन मैच

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन में दोनों ही टीमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी. इस बार भी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में गिनी जा रही है। ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश टूर्नामेंट का आगज जीत के साथ करने की होगी.

इस साल WPL में 5 टीमों के बीच होंगे 22 मैच

बता दें कि, इस साल महिला प्रीमियर लीग में 5 टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे. फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे. टूर्नामेंट का एलिमिनेटर 15 मार्च को खेला जाएगा. पिछले सीजन की तरह टॉप तीन टीमें प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करेगी.

देखें WPL 2024 का पूरा schedule –

  • 23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
  • 24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
  • 25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
  • 26 फरवरी – यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
  • 27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
  • 28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
  • 29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
  • 1 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
  • 2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
  • 3 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
  • 4 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु
  • 5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
  • 6 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
  • 7 मार्च – यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
  • 8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
  • 9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
  • 10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
  • 11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, दिल्ली
  • 12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
  • 13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली
  • 15 मार्च – दिल्ली में एलिमिनेटर
  • 17 मार्च – दिल्ली में फाइनल

दो वेन्यू पर होंगे सभी मैच

गौरतलब है कि, पहला सीजन पूरी तरह से मुंबई में खेला गया था, लेकिन इस बार पूरा टूर्नामेंट दो शहर दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जाएगा. 23 फ़रवरी से 4 मार्च तक होने वाले मुकाबले बेंगलुरु में खेले जाएंगे. वहीं इसके बाद होने वाले सभी मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होंगे. वहीं इस सीजन में कोई डबल हेडर नहीं होगा और एक टीम को एक दिन के गैप में लगातार बैक टू बैक गेम खेलना होगा.

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today