Big StoryCity

रायपुरा और सरोना में विधायक विकास उपाध्याय ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

 कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का माता-बहनों ने तिलक किया स्वागत

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा आज सुबह से जन वंदन यात्रा के माध्यम से रायपुरा डिप्रापारा और सरोना क्षेत्र में घर घर जाकर पश्चिम विधानसभा के सभी परिवारजनों से मुलाकात कर लिया जीत का आशीर्वाद।आज जनसंपर्क के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय ने कहा रायपुर पश्चिम क्षेत्र के समस्त परिवारजनों के साथ मैने काम किया और सभी वरिष्ठ, बुजुर्ग,महिला, युवा सभी के उम्मीद के पर सही तरीके से काम किया उसी नतीजा है कि आज मेरे लिए भारी संख्या में लोग निकल मेरे साथ चलकर अपना अपना आशीर्वाद दे रहे हैं और वह मुझे अपना पारिवारिक सदस्य अपना बेटा मानते हुए माता बहने घरों से निकल निकलकर राज तिलक कर स्वागत कर रहे हैं।
निश्चित ही मैं भी अपने विधानसभा में सभी को पारिवारिक सदस्य मानते हुए में क्षेत्र की सेवा की और सभी के सुख-दुख में मैं लगातार सम्मिलित हुआ जिसका आज प्रतिफल है कि आज लोगों का प्यार मिल रहा है। गुरुवार को इस जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप भारी संख्या में कांग्रेसजन सहित समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहें।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button