Big StoryState

पूर्व महिला सरपंच समेत तीन पर कोटवार ने चढ़ा दिया ट्रैक्टर

बिलासपुर। पंद्रह साल से चल रहे जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर कोटवार ने लोगों को ट्रैक्टर ही चढ़ा दिया। इसमें पूर्व महिला सरपंच समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बीजा का कोटवार विरेंद्र रजक गुरुवार को बलपूर्वक आबादी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जोताई करा रहा था। बालका कोल गांव की पूर्व सरपंच सुनील भारती अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौके पहुंचीं। कोटवार को ट्रैक्टर बंद कर जमीन से हटने की बात कही। कोटवार नहीं माना बल्कि गाली गलौज करते हुए ट्रैक्टर के सामने से हटने के लिए कहा। पूर्व सरपंच और उसके परिजनों ने कहा, जमीन पर उनका हक है, नहीं हटेंगे। इतने में कोटवार ने ट्रैक्टर के सामने खड़ी पूर्व महिला सरपंच और दो सदस्यों को ट्रैक्टर से कुचल दिया।   इसके बाद विरेंद्र रजक, उसके दो बेटे साहिल, सागर और एक नाबालिग भतीजे ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट भी की। वीडियो में सभी आरोपी महिला और उसके लोगों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बाद में गांव के लोग घायलों को इलाज के लिए तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने पूर्व सरपंच समेत एक अन्य महिला को बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी हरीश तांडेकर ने बताया कि 15 साल पुराना जमीन विवाद में गांव के कोटवार ने दो महिलाओं के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर घायल कर दिया। आरोपी कोटवार उसका बेटा और भतीजे सहित एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button