gharghoda

युवा जोश से लबरेज अमित त्रिपाठी बदलेंगे राजनीतिक समीकरण !

घरघोड़ा नगर पंचायत : वार्ड 10 से पार्षद पद के लिए चुनावी मैदान में



घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। नगर पंचायत वार्ड 10 से कांग्रेस ने युवा समाजसेवी अमित त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अमित त्रिपाठी, जिनका बचपन से परवरिश नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी महेंद्र चौधरी ने की और उनके सानिध्य में पले-बढ़े हैं। अब वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए वार्ड 10 के विकास और समाजसेवा का संकल्प लेकर मैदान में हैं। महेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में अमित जनसेवा के लिए एक नई पारी को तैयार दिख रहे हैं जो वार्ड की राजनीति का समीकरण बदल सकता है ।

युवा नेतृत्व से जनता की उम्मीदें

अमित त्रिपाठी का राजनीति में पदार्पण क्षेत्र में उत्साह का विषय बन गया है। उनकी छवि एक जोशीले, ईमानदार और समाजसेवा में तत्पर युवा नेता की है। वार्डवासी उन्हें हाथों-हाथ ले रहे हैं और उनकी ऊर्जा व जुनून को वार्ड के लिए सकारात्मक बदलाव की उम्मीद मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि अमित त्रिपाठी जैसा युवा नेतृत्व वार्ड के लिए एक नई दिशा और विकास का प्रतीक बनेगा।

विकास और समाजसेवा के मुद्दे लेकर मैदान में

कांग्रेस के प्रत्याशी बनने के बाद अमित त्रिपाठी ने वार्ड में जनसंपर्क तेज कर दिया है। वे जनता के बीच अपनी योजनाओं और इरादों को साझा कर रहे हैं। उनका फोकस वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुधारने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और एक साफ-सुथरा व संगठित वार्ड बनाने पर है।

जनता के दिलों में जगह बना रही सादगी और ईमानदारी

अमित त्रिपाठी की सादगी और जनता के प्रति उनकी ईमानदार सोच उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती है। वे वार्ड के हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें जल्द हल करने का वादा कर रहे हैं। अमित का कहना है, “यह चुनाव केवल एक पद का संघर्ष नहीं है, यह हर नागरिक के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी है।” वार्डवासियों का मानना है कि उनकी नेक नियति और सेवा भावना उन्हें एक सशक्त और भरोसेमंद नेता बनाती है। अमित त्रिपाठी की लोकप्रियता और कांग्रेस का समर्थन मिलकर इस बार वार्ड 10 की राजनीति को नया आयाम दे सकते हैं। जनता में बदलाव की लहर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button