Commom wealth GameshSports

प्रधानमंत्री ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है।श्री मोदी ने कहा कि यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। श्री मोदी ने उम्मीद जताई कि उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने उनके आगे के सफर के लिए भी शुभकामनाएं दीं।


एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई। यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी। उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button