Big StoryCity

रायपुर दक्षिण में प्रदीप साहू का धुंआधार जनसंपर्क

घर-घर पहुंचकर ले रहे क्षेत्रवासियों का आर्शीवाद, मांगा समर्थन


प्रदीप ने कहा- 35 साल तक जनता को मिला है धोखा, अब मिलेगा जोगी कांग्रेस को मौका

रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा में जोगी कांग्रेस से युवा अध्यक्ष प्रदीप साहू के चुनाव के मैदान में आने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। भाजपा कांग्रेस की टिकट वितरण पहले से ही प्रदीप साहू का धुंआधार दौरा चल रहा है। भाजपा से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के प्रत्याशी महंत श्री रामसुंदर दास चुनावी मैदान पर हैं।



प्रदीप साहू युवा है और जोगी पार्टी में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी है जिस कारण प्रदीप साहू के साथ बड़ी संख्या में युवाओं की टीम जुड़ कर काम कर रही है और डोर टू डोर प्रदीप साहू के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही है जहां प्रदीप साहू अपने विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर जनता का आशीर्वाद लेकर जनसमर्थन मांग रहे हैं।

इसी कड़ी में जेसीसी प्रत्याशी प्रदीप साहू दक्षिण विधानसभा के संजय नगर, इंदिरा नगर, बकरा मार्केट, शीतला मंदिर, झंडा चौक आदि स्थानों में जाकर प्रचार प्रसार किया। इस दौरान प्रदीप साहू ने कहा दक्षिण में मुख्य लड़ाई गरीब किसान और धनवान के बीच है, हल जोतता किसान और कमल निशान के बीच है। दक्षिण की जनता अब किसी बहकावे में आने वाली नहीं है, 35 साल तक जनता को मिला है धोखा, अब मिलेगा जोगी कांग्रेस को मौका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button