Big StoryState

आवारा कुत्तों ने 17 लोगों को काटा, दो बच्चों की हालत गंभीर

मैनपुर। नगर सहित आसपास के इलाकों में 48 घंटे में आवारा कुत्तों ने बच्चों सहित 17 लोगों को काट लिया है। दो बच्चों की गले एवं पेट को बुरी तरह से नोच लिया है, जिससे उनकी हालत गंभीर है। बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार दो दिनों से इलाके में कुत्तों का आतंक है। लोग दहशत के कारण अकेले नहीं निकल रहे हैं। मंगलवार को स्कूल में पढ़ाई करने वाले रूदेश्वर पिता भूषण (11) निवासी हरदीभांठा, यशकुमार पिता नारायण (03) अचानपुर मैनपुर जा रहे थे, उसी दौरान कुत्तों ने हमला कर उसे काट लिया। कुत्तों ने बच्चों के गले, पेट को बुरी तरह से नोच लिया, जिससे मांस बाहर निकल आया। तत्काल लोग बच्चों को अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button