Big StoryState

छत्तीसगढ़ चेम्बर के व्यापारिक संघों को वितरण किया गया करेंसी नोट एवं चिल्हर

रायपुर। देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट स्थित छत्तीसगढ़ चेम्बर कार्यालय में बुधवार को आईडीबीआई बैंक पचपेड़ीनाका शाखा के द्वारा चेम्बर से संबद्ध एसोसिएशन रायपुर प्लायवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ एवं रायपुर स्वीट एंड स्नैक्स एसोसिएशन को 1, 2, 5, 10 एवं 20 के सिक्के तथा 20, 50 एवं 100 रूपये के करेंसी नोट का वितरण किया गया। इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, आईडीबीआई बैंक पचपेड़ीनाका शाखा के बैंक अधिकारी रंजन सिंह, मनोज माटी, निलय सिंह एवं मनोज सेठी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button