
रायपुर (न्यूज टर्मिनल)। रायपुर पश्चिम से भाजपा के प्रत्याशी राजेश मूणत ने आज अपने जनसंपर्क की शुरुआत में सर्वप्रथम महादेव घाट स्थित बाबा हठकेश्वर नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात की। जनसंपर्क की शुरुआत उन्होंने माधवराव सप्रे वार्ड रायपुरा से की। उन्होंने नागरिकों, महिलाओं और युवाओं के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष के मतदान की अपील की। उन्होंने डोर टू डोर सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा, हम लगातार जनता के बीच सघन जनसंपर्क पर पहुंच रहे हैं, लगातार बैठके ले रहे हैं। महिला समुहों, वृद्धों, युवाओं सहित सभी वर्गो में वर्तमान सरकार और विधायक के लिए रोष है। समस्यायों का अंबार है, जिस क्षेत्र में पहुंच रहे हैं वहां लगातार समस्यायों का आवेदन मिल रहा है। आज हमने माधव राव सप्रे वार्ड रायपुरा क्षेत्र में सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक हम क्षेत्र की जनता बीच रहे और वहां हमे दर्जनों समस्यायों के आवेदन प्राप्त हुए। वहां से हम संत रविदास वार्ड पहुंचे और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जनता के बीच रहे। वहां भी जनता से दर्जनों समस्याएं प्राप्त हुईं। इसके पश्चात हम ईश्वरी चरण वार्ड पहुंचे और वहां भी कमोबेश यही स्थिति देखने को मिली। रायपुर पश्चिम विधानसभा सहित पूरे प्रदेश का हाल बदतर हो गया है, सभी जगह समस्यायों का अंबार ही दिखाई दे रहा है। कांग्रेस का विकास कागजी है, जिसका धरातल से कोई लेना देना नहीं।



