Big StoryState

Elections 2024: आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 28 करोड़ की नगदी और सामान जब्त

जाँच अभियान के दौरान 94 लाख रुपए कीमत के 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 24 लाख रुपए है

रायपुर। राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन- के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 31 मार्च तक की स्थिति में 28 करोड़ 34 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 8 करोड़ 12 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 31 मार्च तक 22 हजार 775 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 52 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 52 लाख रुपए कीमत की 827 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं।

जाँच अभियान के दौरान 94 लाख रुपए कीमत के 23.15 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 24 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button