Big StoryCity

छावनी थाना क्षेत्र : हत्यारों के घर पर चला बुलडोजर

12वीं के छात्र की हत्या के बाद विधायक रिकेश ने कहा था चलेगा बुलडोजर



भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत शारादा पारा में पिछले दिनों 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस हत्याकांड के बाद भिलाई शहर में बदमाशों व अपराधिक प्रवित्ति के लोगों के खिलाफ काफी आक्रोश दिखा। वहीं स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सोमवार को संतोषी पारा में आरोपियों के घर पर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बता दें 21 जनवरी रविवार की रात को कैंप 2 शारदा पारा स्थित संजय टेंट हाऊस के पास गाड़ी बैक करने के नाम पर विवाद हुआ था। इस दौरान यहां से गुजर रहे कुछ युवकों के साथ विवाद होने पर टेंट हाउस के संचालक और उसके बेटे शिवम साव (17) से मारपीट की गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू से शिवम साव पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोशित माहौल बन गया और स्थानीय विधायक ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की बात कही थी।
विधायक रिकेश सेन ने भिलाई निगम से उक्त आरोपियों के अवैध कब्जों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इसके भिलाई निगम ने भोला प्रधान, इंद्रजीत प्रजापति, लोटन प्रसाद चौहान और मोतिन बी के नाम नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर उनसे उनके निवास से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज जमा होने के बाद निगम प्रशासन द्वारा फिर से नोटिस दिया गया और बताया कि प्रस्तुत दस्तावेज अनुसार आबंटित पट्टे की भूमि 19.40 वर्गमीटर एवं 72 वर्गमीटर अतिरिक्त अवैध कब्जा व निर्माण पाया गया है। भिलाई निगम ने अवैध कब्जे को तीन दिन में हटा लेने कहा था। कब्जा नहीं हटाने पर सोमवार को भिलाई निगम की टीम सोमवार कको पहुंची और अवैध निर्माण को डहा दिया।
विधायक रिकेश ने दी थी चेतावनी
शिवम साव की हत्या के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वंदन रघुनंदन कार्यक्रम के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति वालों को सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हत्या जैसा जघन्य कृत्य करने वाले, नशा खोरी व चाकू बाजी करने वाले यह जान लें कि अब कड़ी कार्रवाई होगी। यदि कोई अपराध कर रहा है तो उसे जान लेना चाहिए ऐसा करके वह अपने माता पिता के सिर से छत छीन रहा है। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा अपराधियों के अवैध कब्जों को गिराया जाएगा। ऐसे बदमाशों की अवैध कब्जों को चिह्नित कर उन्हें ढहाया जाएगा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button