Big StoryState

भाजपा महिला मोर्चा ने सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए भेजीं दो लाख राखियां

माना में चौथी बटालियन के जवानों को बांधी राखी
रायपुर।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत माना मंडल में स्थित चौथी बटालियन माना कैंप में रक्षाबंधन का कार्यक्रम रखा गया। यहां 100 से अधिक फौजी भाइयों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया। इसके पूर्व महिला मोर्चा द्वारा 2 लाख राखियां सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गई हैं।
महिला मोर्चा सदैव यही कामना करती है कि हमारे फौजी भाई सुरक्षित रहें और भोलेनाथ की कृपा उन पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति परघनिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री नौरंग, माना कैंप पार्षद उमा सिंह के साथ वहां के महिला मंडल और पुलिस परिवार के सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button