Big StoryCity

अवधपुरी आदर्श मोहल्ला विकास समिति, भांठागांव रायपुर के महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव

रायपुर। महिला कार्यकारिणी की ओर से शिवम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल भांठागांव में सावन महोत्सव मिलन समारोह बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। सावन महोत्सव में रंगारंग, नृत्य, संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीत गाये तथा गीतों पर जमकर डांस किया। सभी महिलाऐं आकर्षक परिधान में, साजो-श्रृंगार एवं हाथों में मेहंदी रचाये हुए सावन मिलन में आई थी। समिति के महिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा दुबे ने बताया कि हरियाली और खुशहाली का प्रतीक सावन महिने से ही हिन्दु कैलेंडर में त्यौहारों की शुरूआत होती है। सावन केवल एक ऋतु ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और नारी शक्ति का उत्सव है।



महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे निर्णायक के रूप में श्रीमती मनोरमा दुबे, श्रीमती सीमादेवी गुप्ता, श्रीमती चमेली ठाकुर की महत्वपूर्ण योगदान रही। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में सावन क्वीन का प्रथम पुरस्कार श्रीमती ज्योति दुबे को दिया गया। ‘ढफलीवाले” थीम पर नृत्य करते हुए प्रथम पुरस्कार श्रीमती निशा शर्मा, कविता पाठ में प्रथम पुरस्कार श्रीमती शोभा दीवान, कुर्सी दौड़ का प्रथम पुरस्कार श्रीमती भावना बदलानी को दिया गया। मंच संचालन श्रीमती लक्ष्मी साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती ज्योति दुबे, पूजा सिंह चौहान, राधिका मड़रिया, अनिता पांडे, प्रिति तिवारी, ज्योति सिंह ठाकुर, पूनम देवी, ललिता भदोरिया, निम्मी शर्मा, मीनू नामदेव, राधा साहू, आशा केसरवानी, मिनल चंदेल, भूमिका रघुवंशी महिलाओं की महत्वपूर्ण योगदान रहीं। अंत में आभार प्रदर्शन समिति के सचिव श्रीमती चमेली ठाकुर के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button