Big StoryInternationalSports

नागल ने रच इतिहास : 34 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी पहुंचा ऑस्ट्रेलिया ओपन में दूसरे दौर में

मेलबर्न। भारत के सुमित नागल ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में धमाल मचा दिया है। सुमित ने 34 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है। किसी भारतीय खिलाड़ी ने 1989 के बाद ग्रैंड स्लैम में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया है। नागल ने शुरुआती दौर में कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-4, 6-2, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। नागल ने जीत के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। साल 2021 में नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी, लेकिन तब वह हार गए थे।
2 घंटे 38 मिनट तक चला मैच
दुनिया में 137वें नंबर के खिलाड़ी सुमित ने टूर्नामेंट के पहले राउंड में दुनिया के 27वें नंबर के खिलाड़ी बुब्लिक को सीधे सेटों में हराया। 26 साल के नागल ने 2 घंटे 38 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में बुब्लिक पर 6-4, 6-2, 7-6 से जीत दर्ज की। आखिरी सेट टाई ब्रेकर में गया। सुमित नागल ने अपने खेल को यहां ऊपर उठाया और टाई ब्रेकर को 7-5 ले जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button