Big StorySports

ऑस्ट्रेलिया ओपन : छत्तीसगढ़ की आकर्षी वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधू को देगी चुनौती

सिडनी। ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन महिला खिलाड़ी और साल 2013 में वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने वाली स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप पहली बार चुनौती देगी। सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर में हमवतन अष्मिता चालिहा को 36 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया।



आकर्षी की शानदार जीत

महिला एकल में छत्तीसगढ़ की आकर्षी कश्यप ने मलेशिया की जिन वेई गोह को 21-15, 21-17 से हराया। मालविका बंसोड़ को चीनी ताइपे की यू पो पेई के खिलाफ 20-22, 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरे दौर में महिला एकल में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी बचेगी क्योंकि अगले दौर में सिंधू और आकर्षी आमने सामने होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button