Big StoryNationalSports

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 20 जुलाई तक चलेगा टूर्नामेंट

रायपुर। राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में और छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता 16 से 20 जुलाई तक आयोजित है, जिसमें देशभर से सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन मंत्री पवन साय, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, वाको इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल सहित अनेक राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल पदाधिकारी व अतिथि उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद पुलिस बैंड की धुन पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। रेफरी, कोच और खिलाड़ियों ने खेलभावना के साथ खेलने व खिलाने की शपथ ली।
खिलाड़ियों के बीच मुकाबले सुबह 10 बजे से
मुख्य अतिथि किरण सिंहदेव व टंकराम वर्मा ने अपने ओजस्वी भाषणों के माध्यम से खिलाड़ियों में जोश और उत्साह का संचार किया। मंचासीन सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा व महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन म्यूजिकल फॉर्म्स एवं पॉइंट फाइटिंग इवेंट के क्वालिफिकेशन मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी राज्यों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच मुकाबले प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button