Big Story

रेलवे स्टेशन में कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, हुई झूमाझटकी

रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन का घेराव करने बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़कर रेलवे स्टेशन में प्रवेश किया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों को रोकने पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी भी जारी है। कांग्रेस ने बार-बार ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने को लेकर रेलवे स्टेशन का घेराव किया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने इसके लिए आमजनों से भी जन समर्थन मांगा। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता आम जनता को लेकत रेलवे परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के सामने पहंचे कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button