May 9, 2026

घरघोड़ा न्यायालय में लोक अदालत सफलतापूर्वक सम्पन्न, कई मामलों का हुआ निपटारा

0
घरघोड़ा न्यायालय में लोक अदालत सफलतापूर्वक सम्पन्न, कई मामलों का हुआ निपटारा

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायालय घरघोड़ा में आयोजित लोक अदालत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी अभिषेक शर्मा के न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के 3 मामलों का राजीनामा के आधार पर निपटारा किया गया। इसके अलावा व्यवहार न्यायालय के 8 प्रकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय के 3 क्लेम प्रकरण तथा कुटुंब न्यायालय का 1 मामला भी सुलझाया गया। साथ ही 1,36,351 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निपटारा कर कुल 32,47,200 रुपये का सेटलमेंट किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने राजीनामा करने वाले पक्षकारों को पेड़ भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *