gharghoda

कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा का जिला शिक्षा अधिकारी के.व्ही. राव ने किया निरीक्षण

छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति संतोष जाहिर की



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी के. व्ही. राव ने शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा का आकस्मिक निरिक्षण करते हुए संचालित कक्षाओं में छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए भाषा गणित विज्ञान से संबन्धित प्रश्न पूछ विद्यालय में क्रियान्वयन किए जा रहे स्कूली योजनाओं का अवलोकन किया | कन्या माध्यमिक विद्यालय केंद्र घरघोड़ा में संचालित प्रयास परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हेतु निरन्तर प्रयास करने हेतु छात्राओं से चर्चा करते हुए उनको प्रोत्साहित किया |जिला शिक्षा अधिकारी को अपने मध्य विषयों से चर्चा करते हुए छात्राओं के मध्य उत्साह का वातावरण बना एवं छात्राओं ने भी उनके पूछे गए प्रश्नों के उत्तर तत्परता से देने का प्रयास किया | इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी (छात्रवृति) शैलेन्द्र कर्ण,समग्र शिक्षा के ए. पी. सी. भुवनेश्वर पटेल एवं संस्था के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा एवं नरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे | निरिक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह एवं विकास खंड स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान साथ रहे |निरिक्षण के दौरान प्रयास कोचिंग कक्ष,आत्मानंद वाटिका एवं किचन गार्डन का भी अवलोकन करते हुए संचालित योजनाओं के प्रति संतोष जाहिर किया |उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही एवं कक्षा में अध्यापनरत रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button