Big StoryEntertainment

फिल्म ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ का गीत ‘…करते हैं जो नशा’ का हुआ विमोचन

रायपुर। ‘गैंग्स ऑफ रायपुर’ फिल्म का एक जागरूकता आधारित गीत ‘करते हैं जो नशा’ का विमोचन 14 अक्टूबर को रायपुर में हुआ। यह फिल्म युवाओं को नशे के खतरों से आगाह करना और लोगों को प्रेरित करना कि नशे को छोड़ा जा सकता है, और पूरे समाज में नशामुक्ति की भावना को बढ़ावा देना। निर्माताओं का मानना है कि नशा अब केवल एक व्यक्तिगत समस्या नहीं रहा, यह एक समाजिक संकट बन चुका है। हर दिन सैंकड़ों ज़िंदगियाँ इस जहर के कारण बर्बाद हो रही हैं। फिल्म के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि “नशा कभी समाधान नहीं होता, यह हमेशा बर्बादी की शुरुआत होता है।” फिल्म की कहानी समाज में फैली कड़वी सच्चाइयों से जुड़ी है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर – प्रोड्यूसर साजिद खान, डायरेक्टर – को प्रोड्यूसर के शिव कुमार और को प्रोड्यूसर दीपेश कुकरेजा ने इसे एक सामाजिक ज़िम्मेदारी मानते हुए बनाया है। उनका मानना है कि यह फिल्म खासकर युवाओं को सोचने पर मजबूर करेगी कि नशा किसी भी रूप में समाधान नहीं, बल्कि विनाश की शुरुआत है। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के जाने माने ख्याति प्राप्त कवि मीर अली मीर ने अपने कविताओं से राज्य के वर्तमान परिस्थितियों का व्याख्यान किया। इस अवसर पर फिल्म के कलाकार सहित बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button