Big Storygharghoda

घरघोड़ा में 24 अप्रैल से बहेगा भागवत कथा की बयार, सर्व  समाज महिला संगठन का भव्य आयोजन

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। नगर के महिलाओं के आयोजन में आगामी 24 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन स्थानीय उत्कल भवन के पास आयोजित किया गया है।
श्री धाम वृन्दावन से शिक्षा प्राप्त दीपक जी महराज व्यास पीठ पर आसीन होंगे। 24 अप्रैल को दोपहर 4 बजे से शोभायात्रा आयोजित किया गया तत्पश्चात प्रतिदिन 4 बजे कथा का रसपान नगर वासी करेंगे।
उत्कल ब्राह्मण महिला समाज, राजपूत क्षत्रिय महिला समाज एवं सर्व महिला समाज के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम वर्ष श्रीमद भगवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के तैयारी में महिलाएं जोरशोर से लगी हुई है तथा नगर से दानदाता मुक्त हाथों से दान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर रहे है।
आज महिला समाज ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कौशल्या साय को कथा में पधारने के लिए आमंत्रित किया गया और उन्होंने कथा में शामिल होने की बात कही।
महिला समाज घरघोड़ा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि सम्पूर्ण कथा में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button