gharghoda

संतोष राठिया ने किया विकास खंड घरघोड़ा में पंचायत स्तर पर सघन जनसंपर्क

घड़घोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया का इन दिनों विकास खंड घरघोड़ा के पंचायत स्तर पर सघन जन संपर्क किया जा रहा है, इसी क्रम पर आज ग्राम बिछीनारा में आम जनमानस तथा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों का समीक्षा किया।स्थानीय युवाओं ने जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया के समक्ष कोयला खनन कर रहे एजेंसी तथा एनपीटीसी के द्वारा स्थानीय युवाओं को राजगार नहीं देने का आरोप लगाते हुए रोजगार देने की मांग रखी।वही पंचायत में चल रहे प्रधान मंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी चर्चा किया।सदस्य संतोष राठिया ने पेय जल की पूर्ति हेतु केंद्र सरकार का महत्वकांक्षी योजन जल जीवन मिशन पर हुए कार्य को पूर्णतः फेलियर बताया, जल जीवन मिशन योजन किसी भी ग्राम में पूर्ण नहीं होने से जल आपूर्ति ठप्प है, ठेकेदारों द्वारा जल जीवन मिशन में भयंकर भ्रष्टाचार किया गया है।श्रीमान कलेक्टर महोदय से मिलकर इसकी शिकायत एवं जांच कराने के लिए अनुरोध करूंगा, ताकि इसकी जांच हो सके। डीडीसी संतोष राठिया के इस सात दिवसीय दौरे से आम जनमानस ने श्री राठिया को सक्रिय जनप्रतिनिधि बताया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button