gharghoda

सुधा एवं गीता की स्वलिखित पुस्तकों का विमोचन हुआ भव्य समारोह में

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। जिला मुख्यालय रायगढ़  नगर के मध्य स्थित प्रतिष्ठित  होटल सांई श्रद्धा में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया एवं साहित्य धर्मियों गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री राधेश्याम राठिया रहे। सांसद राठिया द्वारा रायगढ़ नगर की वरिष्ठ कवियित्री डॉ. गीता उपाध्याय’मंजरी’ द्वारा  श्रीमद्भगवद्गीता संपूर्ण के स्वरचित दोहानुवाद , ज़िन्दगी एवं छंद गीतांजलि इन पुस्तकों का विमोचन किया गया तथा  घरघोड़ा की डॉ. सुधा पण्डा ‘प्रज्ञा’ द्वारा स्वरचित छंद सुधारस का  नव छंद रस का विमोचन  किया गया ।  इस प्रकार इन दोनों कवियित्रियों के द्वारा स्वरचित कुल 5 पुस्तकों का विमोचन समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया ने विमोचन करते हुए साहित्य सृजन धर्मियों को शुभकामना एवं बधाई दी व समारोह को संबोधित किया। पुस्तक विमोचन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठतम वयोवृद्ध कवि प्रोफेसर के. के. तिवारी जी ने की। इस अवसर पर रायगढ़ अंचल के ख्यातिप्राप्त विद्वान कवि कवियित्रियों के साथ ही  कला तथा संगीत गुरु की भी गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का  सफल संचालन छंदज्ञ धनेश्वरी देवांगन’धरा’ द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। समारोह का शुभारंभ माँ वीणापाणि के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। माँ सरस्वती वंदना  को डॉ. गीता उपाध्याय ‘मंजरी’ जी ने अपनी सुमधुर कंठ से गा कर  समर्पित किया तथा स्वागत गीत श्रीमती लीसा पटेल द्वारा गायन किया गया। इस अवसर पर दोनों ही कवियित्रियों के जीवन परिचय एवं उनकी साहित्यिक उपलब्धियों पर संचालिका द्वारा प्रकाश डाला गया।
समारोह में ख्यातिप्राप्त संगीत गुरु सम्माननीय श्री मनहरण सिंह ठाकुर, खरसिया से कवि व छत्तीसगढ़ी गीतकार मनमोहन सिंग ठाकुरजी ,नगर के सम्मानित प्रोफेसर अम्बिका वर्मा , ख्यातिलब्ध साहित्यकार  रमेश शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार कमल बोहिदार, विद्वान  व वरिष्ठ कवि  भागीरथी उपाध्याय ,  राष्ट्रीय कवि रामगोपाल शुक्ला ,  बाल साहित्यकार व विचारक श्याम नारायण श्रीवास्तव, कर्मठ शिक्षा व कलाविद मनोज श्रीवास्तव , वरिष्ठ  गीतकार कवि प्रदीप उपाध्यायजी, कन्हैयालाल गुप्ता , अमित शर्मा , धूम कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कवि श्री राघवेंद्र घनाक्षरी के चितेरे अरविंद सोनी ‘सार्थक’ ,ओज कवि गुलशन खम्हारी बांसुरी व चारकोल चित्र के कलाकार युगल किशोर उपाध्याय शिक्षक नरेंद्र दुबे, जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश पण्डा क्षेत्र के वरिष्ठ विद्वान अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार पण्डा,राज्य सम्मान से सम्मानित सजल व छंद मर्मज्ञ अरूणा साहू , छंदज्ञ श्रीमती साधना मिश्रा , काव्यवाटिका संचालिका छंदज्ञ आशा मेहर , शिक्षिका एवं मानव कल्याण मंच की संचालिका सुश्री सुशीला साहू,छंद कवियित्री श्रीमती लीशा पटेल , हास्य कवियित्री सरोज साहू सक्रिय सहृदय  छंदज्ञ रजनी वैष्णव , अर्चना षड़ंगी , विभा उपाध्याय नवांकुर सीमा पटेल , श्रीमती मधु पण्डा श्रीमती प्रभाषिनी पण्डा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह का समापन श्याम नारायण श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। इस अवसर पर विमोचित पुस्तकों पर प्रकाश डालते हुए पुस्तकों में शामिल प्रमुख कविताओं का पाठ भी किया गया। धार्मिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय पृष्ठभूमि पर आधारित कविता संग्रह एक नव संदेश साबित होगा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से लोग शामिल रहे। इस अवसर पर कविता पाठ का भी आयोजन किया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today