gharghoda

घरघोड़ा पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के मामले में शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


घरघोडा ( गौरीशंकर गुप्ता ) । 31 अगस्त को घरघोड़ा थाना में एक महिला अपनी नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना आई थी। महिला के अनुसार उसकी बेटी ने घर लौटने के बाद बताया कि शिक्षक महेन्द्र खंडेल उसे गलत तरीके से स्पर्श कर गंदी बाते करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी। उनके मार्गदर्शन में निरीक्षक कमला पुसाम ने महिला की लिखित शिकायत पर  धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता से पूछताछ कर उसका बयान भी लिया गया।

घरघोड़ा पुलिस थाना प्रभारी अमित तिवारी के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महेन्द्र खंडेल (उम्र 54 वर्ष) मूल निवासी तपकरा,जिला जशपुर को घरघोड़ा क्षेत्र में उसके निवास स्थान पर दबिश देकर हिरासत में लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button