Big StoryCity

आरंग में ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम चपरीद में दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारी, जिससे बाइक में सवार मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चाल रहे पिता घायल हो गए हैं। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका आरती का दो माह पहले ही विवाह हुआ था और पहला आषाढ़ मनाने के लिए अपने मायके आई हुई थी। जानकारी के अनुसार ग्राम चपरीद निवासी महेश साहू बाइक से अपनी पत्नी उत्तरा और बेटी आरती के साथ आरंग आ रहा था। गांव के आरंग भाटापारा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक से गिर गए। ट्रक ने महेश साहू की पत्नी उत्तरा साहू और बेटी आरती को चपेट में लिया गया, जिससें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button