gharghoda

इंटक मजदूर नेता गनपत चौहान ने बोरे बासी खाते हुए दी मजदूर दिवस की बधाई

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। गनपत चौहान इंटक मजदूर नेता आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ काँग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित बोरे बासी दिवस पर अपने निवास पर छत्तीसगढ़ का प्रमुख आहार बासी खाते हुए। उन्होंने एस.ई.के.एम.सी.इंटक के श्रमिकों तमाम पदाधिकारियों सदस्यों तथा देश दुनियाभर के कठोर परिश्रम करने वाले श्रमिक भाई बहनों को इस अवसर पर एक जुट रहने का आव्हान करते हुए श्रमिकों के हितों के संघर्ष करते रहने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के औद्योगिक नीति के आधार पर इंटक का जन्म हुआ था जिनके सिद्धांत पर हमें अनुसरण करना है। इस अवसर पर उन्होंने तमाम श्रमिक भाई बहनों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button