gharghoda

घरघोड़ा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

घरघोड़ा ( गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जिसमें घरघोड़ा क्षेत्र के समस्त सतनामी भाइयों एवं बहनों का भरपूर सहयोग मिला। आपको बताना चाहेंगे कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में घरघोड़ा क्षेत्र के सतनामी भाइयों एवं बहनों के द्वारा अंबेडकर चौक से साहूपारा, दुर्गा मंदिर चौक, कारगिल चौक एवं कारगिल चौक से जय स्तंभ चौक तक D J के साथ भव्य रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने खूब डांस कियाl



रोड शो के समाप्ति के पश्चात नगर पंचायत घर घोड़ा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी के द्वारा बौद्ध पद्धति से बुद्ध वंदना के साथ माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बाबा साहब के समस्त अनुवाइयों को भंडारा में भोजन कराया गया भोजन पश्चात रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ मे कविता एवं भाषण भी दिया गया समस्त प्रतिभागियों ने उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात सतनामी समाज के वृद्धजनों को मंच पर आमंत्रित कर उनका फूलमाला से स्वागत किया गया साथ ही नीला गमछा एवं श्रीफल देकर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया l उक्त कार्यक्रम में गंगाधर लहरे अधिवक्ता एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के वक्ता के द्वारा सम्मान समारोह के कार्यक्रम का अध्यक्षता करते हुए बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह संपन्न कराया कार्यक्रम के अंत मे प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश लहरे के द्वारा आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की उक्त कार्यक्रम का मंच का सफल संचालन राष्ट्र हिंदी साहित्य मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं कवि सुनील जोल्हे के द्वारा किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button