gharghoda

घरघोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मना ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) ईद के पवित्र पर्व पर स्थानीय ईदगाह में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी। साथ ही मुस्लिम समाज द्वारा ईद का पाक त्यौहार मनाया गया। घरों मे सुबह से खुशियों का माहौल रहा। सुबह ईदगाह में समाज के सभी लोगों ने नमाज अदा की। इससे पहले बुधवार की रात चांद का दीदार कर रोजे की समाप्ति की गई थी। 



मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों ने बताया की ईद का पवित्र त्यौहार एक रात पहले चांद का दीदार कर दूसरे दिन भाईचारे के साथ मनाया जाता है। मस्जिद में नमाज के साथ दुनिया में अमन चैन एवं खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। ईद का त्यौहार मुस्लिम समाज के द्वारा हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों मे सेवईयों की सोंधी खुशबु आने लगी थी।  समाज के छोटे से लेकर बड़े लोग नए कपड़े पहन कर एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। यहां पेशीमाम ने नमाज अदा करा कर सभी के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।  ईद के दिन यहां के मिठाई दुकानों में भी भीड़ देखने को मिली।

समुदाय के लोग सेवईयों के साथ9साथ ईद की बधाई देने वालों ने तरह तरह की मिठाइयो से मुँह मीठा कराकर गले मिले। मुस्लिम समाज में रमजान का महीना बहुत पवित्र माना गया है साथ ही इस महीने के नियम बहुत ही कठिन माने गए हैं। रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर नौवे महीने में आता है। मुस्लिम धर्म में चाँद का महत्व रखने के कारण ईद का त्यौहार चाँद का दीदार करके ही मनाया जाता है। इस महीने को सब ए कदर भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन अल्लाह ने अपने बंदो को कुरान शरीफ से नवाजा था, इसलिए इस महीने की पवित्रता और भी बढ़ जाती है। इस महीने में अल्लाह के लिए रोजा अदा करने की प्रक्रिया मुस्लिम समुदाय के लोग पूरी सिद्द्त के साथ करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button