मोदी की हर गारण्टी पत्थर की लकीर है : अमित शाह

Spread the love

विष्णुदेव सरकार ने दो महीने में 30 प्रतिशत मोदी की गारण्टी पूरी कर दी


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुँकार भरी और कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है।
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि सन 2014 में 11 में से 10 सीटें भाजपा को आपने दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें भाजपा को दी और विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा बहुमत से भाजपा की सरकार बनाई और एक नाकारा सरकार, जिसने न तो नक्सलवाद पर लगाम कसी और न ही छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ न्याय किया, उसे उखाड़ फेंका। वे गुरुवार को जांजगीर-चाँपा में भाजपा की विजय महासंकल्प रैली में महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा, मैं तो आज राम के ननिहाल में आया हूँ। छत्तीसगढ़ राम का ननिहाल है। 500 साल से रामलला अपने घर में नहीं विराज पाए थे, मंदिर नहीं बना था, कांग्रेस ने साढ़े 500 साल से लटके हुए मसले को 75 सालों में समाप्त नहीं किया जबकि मोदी जी ने 22 जनवरी को रामलला के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर राम मंदिर का संकल्प पूरा किया। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार अभी-अभी बनी है। गुजरात में कहावत है पूत के लक्षण पालने से ही मालूम पड़ते हैं। दो महीने में ही लगभग लगभग 30 प्रतिशत मोदी गारंटी को विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरा कर दिया है, चाहे धान का बोनस देना हो, चाहे अगले महीने महतारियों को प्रणाम करने के लिए हर महीना 1000 रुपए भेजना हो, हर वादे को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो वादा मोदी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने पुरजोर अपील की कि इस बार पूरे छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीटें जिताकर कमल खिलाएँ, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएँ, मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बनाएँ मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाएँ।
सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर मोदी सरकार बनाना है: सीएम


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार अभी दो महीने की है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने जो वादे किए हैं उसको पूरा करने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ा दिया है। मोदी की गारंटी में जो भी वादा है उन सभी वादे को पूरा करेंगे। यह मोदी का चुनाव है, इस चुनाव में जांजगीर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *