gharghoda

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नरेश व सिरोत्तम ने दी बधाई

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रह चुके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले कार्यकाल में खनन एवं इस्पात राज्यमंत्री व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके मौजूदा समय में कुनकुरी क्षेत्र के विधायक माननीय विष्णुदेव साय को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर घरघोड़ा विकासखण्ड के कुडुमकेला मंडल के अध्यक्ष नरेश बेहरा व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सिरोत्तम चौहान ने आज रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी जिन्हें साय ने कुशलक्षेम पूछकर उन्हें प्रत्युत्तर में आशीर्वाद भी दिया!
मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव व विजय शर्मा के आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपस्थिति में शपथ लेने पर नरेश बेहरा, सिरोत्तम चौहान सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रशन्नता व्यक्त की है !



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button