Entertainment

सोनम तीन साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी को तैयार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद फिर से फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी, जो 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी। फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में, सोनम दृष्टिहीन महिला का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। जो एक रोज सीरियल किलर के संपर्क में आ जाती है। फिर अभिनेत्री और सीरियल किलर के बीच चूहा-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। ‘ब्लाइंड’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे शोम मखीजा ने डायरेक्ट किया है, जबकि सुजॉय घोष इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में सोनम के अलावा लिलेट दुबे, पूरब कोहली और विनय पाठक जैसे कलाकार हैं। ‘ब्लाइंड’ 2011 में आई इसी नाम की कोरियन फिल्म का हिंदी रीमेक है। कहानी एक अंधे पुलिस अधिकारी की है, जो एक सीरियल किलर की खोज में है। ‘ब्लाइंड’ की शूटिंग ग्लासगो और स्कॉटलैंड जैसी जगहों पर हुई है। सोनम कपूर अपनी इस फिल्म और कैरेक्टर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अप्रैल में इस फिल्म से सोनम कपूर का फर्स्ट लुक आउट हुआ था, जिसे कमाल का रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ सोनम के फैंस उनकी वापसी को लेकर काफी खुश हैं। बता दें कि सोनम पिछली बार 2019 में फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। इसके बाद 2020 में वह ‘एके वर्सेस एके’ में कैमियो रोल में नजर आई थीं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button