वंदना ऑटो के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

वंदना ऑटो के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तारआजाद चौक पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त; पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जा चुका है जेल
रायपुर, 10 सितंबर 2026। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आजाद चौक थाना पुलिस ने वंदना ऑटो के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 सितंबर को आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के वंदना ऑटो के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानी वासुदेव निवासी वासुदेवपारा, रामकुंड, आजाद चौक रायपुर बताया।कब्जे से धारदार चाकू बरामदपुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 359/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। उक्त मामले में आरोपी को जेल भी भेजा गया था।गिरफ्तार आरोपी:दानी वासुदेव, पिता जुगनू वासुदेव, उम्र 18 वर्ष 15 दिन, निवासी वासुदेवपारा, रामकुंड, थाना आजाद चौक, रायपुर।



