Big StoryNational

रील बनाने कार की खिड़की पर बैठी ‘पापा की परी’, पुलिस ने थमाया 23,500 का चालान

वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर 23,500 रुपए का काटा चालान

नोएडा। एक युवती का कार की खिड़की से निकलकर स्टंट का करने वाला वीडियो सामने आया है। रील बनाने के के चक्कर में युवती अपनी जान को खतरे में डालने से भी बाज नहीं आ रही है। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक ‘पापा की परी’ तेज रफ्तार कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखाई दे रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी पर 23,500 रुपये का चालान कर दिया।  दरअसल, सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करती दिखी। पीछे से आ रहे किसी शख्स ने वीडियो बनाया और एक्स पर पोस्ट करके यूपी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button