Big StoryNational

महिला बिग बैश लीग : एडिलेड स्ट्राइकर्स ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

एडिलेड। महिला बिग बैश लीग के रोमांचक फाइनल में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ब्रिस्बेन हीट के 3 रन से हरा दिया। एडिलेड ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन स्ट्राइकर्स ने अपने खिताब का बचाव किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 125 रन बनाए थे। लक्ष्य का बचाव करते हुए एडिलेड ने ब्रेस्बेन हीट को 20 ओवर में 122 रन पर रोक दिया।
आखिरी ओवर में हीट को 13 रनों की जरूरत थी, ऐसे में मैच किसी भी तरफ जा सकता था। लेकिन अंत में, अमांडा-जेड वेलिंगटन ने हीट बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया की वह मैच जीत सकें। वेलिंगटन ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वेलिंगटन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मेगन स्कट और ताहलिया मैकग्रा को दो-दो विकेट मिले।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button