Big StoryState

माथुर ने दिखाई हरी झंडी, रथ में सवार होकर निकले साव, रमन और चंदेल

रायपुर/दंतेवाड़ा। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा को छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद ओम माथुर के द्वारा हरी झंडी दिखाते ही परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हुई। परिवर्तन यात्रा के रथ पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सवार हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशभर के दिग्गज नेता, भाजपा के प्रत्याशी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक 16 दिन में 1,728 किमी का सफर तय कर तीन संभागों के 21 जिलों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान 45 आमसभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे। इस पहली यात्रा के संयोजक विधायक शिवरतन शर्मा व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा हैं,उनके साथ सहयोगी के रूप में निरंजन सिन्हा व सचिन बघेल शामिल हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button