June 11, 2026

भारत ने हॉकी में जीता स्वर्ण, जापान को फाइनल में 5-1 से दी मात

0
भारत ने हॉकी में जीता स्वर्ण, जापान को फाइनल में 5-1 से दी मात

हांगझोउ। हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल हासिल हुआ। भारतीय हॉकी टीम ने जापान को गोल्ड मेडल मैच में 5-1 से हराया। भारत ने 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान से तनाका ने 51वें मिनट में टीम के लिए इकलौता गोल दागा। इसी के साथ भारत ने आज 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 8 मेडल जीत लिए है। कुल मेडल संख्या 95 हो गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *