Big StoryCity

अभाविप की आक्रोश रैली, पुलिस के साथ जमकर हुई झूमाझटकी



रायपुर। पीएससी घोटाले के साथ कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजधानी रायपुर में आक्रोश रैली निकालकर बड़ा आंदोलन किया। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे। मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकले विद्यार्थियों को पुलिस ने सप्रे स्कूल के पास रोक लिया।

इस बीच विद्यार्थियों की पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी भी हुई। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में विद्यार्थियों और प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पीसीएस भर्ती में घोटाला करके युवाओं का हक मारा जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को युवा और विद्यार्थी चुनाव में सबक सिखाने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button