Big StoryState

आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण के पैर के उड़े चिथड़े

बीजापुर। प्रेशर आईईडी की चपेट में आ जाने से एक ग्रामीण चंद्रीय सपका गंभीर रूप घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल ग्रामीण का इलाज तेलंगाना के एक अस्पताल में चल रहा है।
यह घटना ग्राम धर्माराम में हुई है।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार चंद्रीय सपका मछली पकड़ने के लिए तालाब में जा रहा था तब यह हादसा हुआ। ग्रामीण चंद्रीय सपका धर्माराम स्कूलपारा का निवासी है। दो दिन पहले वह मछली का शिकार करने जा रहा था। इसी दौरान नक्सलवादियों द्वारा रास्ते में प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में चंद्रीय सपका आ गया। उसका दांया पैर आईईडी पर पड़ गया। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और उसके पैर के चिथड़े उड़ गए। इसके घुटने के निचले हिस्से से पैर तक की मांस पेशियां उड़ गई हैं।सीआरपीएफ 151वीं बटालियन के जवानों ने घायल ग्रामीण को सीमावर्ती तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल भिजवाया। ग्रामीण का दाहिना पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button